Caneup.in यूपी गन्ना पर्ची E Ganna Parchi Calendar UP Cane Enquiry Online

यूपी गन्ना पर्ची – UP Ganna Parchi Calendar online, Ganna Price, Cane Enquiry, and other information at caneup.in portal.

उत्तर प्रदेश और भारत के कई अन्य राज्यों में गन्ने की खेती अधिकतर किसानों द्वारा की जाती है। गन्ने की उपज में बढ़ोतरी की वजह से यूपी में चीनी मीलों की संख्या भी बहुत अधिक है। प्रदेश में चीनी मील के होने बाद भी प्रदेश के किसानों को अपनी फसल को बेचने में बहुत समस्याएँ आती थी। इसी वजह से प्रदेश सरकार ने caneup.in पोर्टल को लॉन्च किया है ताकि प्रदेश के किसान बिना किसी समस्या के अपनी फसल को आसानी से बेच पाएं।

Cane UP पोर्टल की मदद से किसान गन्ने से जुडी बहुत सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। UP Ganna Parchi Calendar की सभी डिटेल्स इस वेबसाइट पर देखी जा सकती है इसके साथ-साथ यूपी गन्ना पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड भी की जा सकती है।

किसानों को अब गन्ना भाव, चीनी मिल की जानकारी व टोल संबंधित जानकारी के लिए किसी चीनी मील या सरकारी विभाग के चककर नहीं लगाने पड़ेगें। अब किसान ये सभी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

caneup.in यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल का उद्देश्य

विभाग चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग
राज्य उत्तर प्रदेश
टॉपिक यूपी गन्ना पर्ची
लाभार्थी किसान
उद्देश्य उचित समर्थन मूल्य एवं पारदर्शिता
वेबसाइट caneup.in

cane up

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की हित के लिए लगातार बहुत सारे कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने caneup.in पोर्टल भी इसी उद्देश्य से लॉन्च की है कि किसानों को इसका पूरा लाभ प्राप्त हो। यूपी गन्ना पर्ची वेबसाइट की मदद से किसान गन्ना खरीद से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।

गत काल में गन्ना किसानों के सामने बहुत सारी परेशानियाँ थी। पहले किसानों को गन्ने की बिक्री और भुगतान के लिए लगातार चीनी मीलों और सरकारी विभागों के चक्क्र लगाने पड़ते थे फिर भी ना तो बिक्री होती थी और ना ही समय पर फसल का भुगतान किसान को मिलता था।

सरकार का Caneup.in वेबसाइट बनाने का मुख्य उद्देश्य इन सभी समस्याओं को दूर करके, किसान को उचित समर्थन मूल्य दिलवाना एवं खरीद में पारदर्शिता लाना है।

Cane UP.in गन्ना पर्ची कैलेंडर वेबसाइट के लाभ

  • UP E Ganna Parchi Calender portal से खरीद प्रणाली में पारदर्शिता आई है।
  • इस वेबसाइट पर किसान चीनी मिल की सभी जानकारी देख सकते हैं।
  • Cane UP.in पर सभी जानकारी सीधी किसान को प्राप्त होती हैं जिससे बिचौलिये उनसे कोई धोखा नहीं करेंगे।
  • किसान गन्ना बिक्री से जुड़ी सारी जानकारी जैसे सर्वेक्षण डाटा, गन्ना कैलेंडर, मूल कोटा आदि ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • Caneup.in वेबसाइट का लाभ सभी किसानों को मिलेगा ओर समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

Cane UP E Ganna Parchi Calendar कैसे देखें? Cane Enquiry

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने एवं Cane Enquiry के लिए किसान यहाँ दिए गए कुछ निर्देशों का पालन करें-

  1. सबसे पहले caneup.in वेबसाइट को खोलें।
  2. इसके बाद आपको “किसान भाई अपने आँकड़े देखने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करे” दिखाई देगा, इसके निचे “आँकड़े देखे” के बटन पर क्लिक करें।
  3. अब ऊपर दिए गए खाली बॉक्स में कॅप्टचा कोड डालें और view बटन पर क्लिक करें।
  4. ऐसा करने के बाद आपके सामने एक नया ऑप्शन खुल जाएगा जिसमे अपना जिला,फैक्ट्री, गांव एवं grower को सेल्क्ट करना है।
  5. इसके बाद सभी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  6. इसी प्रकार आप सर्वे डेटा, प्री कैलेंडर, गन्ना कैलेंडर, अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल, गत वर्ष गन्ना तौल,एस० एम० एस० लॉग आदि जानकारी दिए गए ऑप्शन को सेलेक्ट करके देख सकते हैं।
Cane UP Helpline

1800-121-3203, 1800-103-5823

Useful Links
  • UP Ganna Parchi Website: Caneup.in
  • चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग वेबसाइट: upcane.gov.in

Join the Discussion